Friday, April 19, 2024
Advertisement

बस बच्चे पैदा करने के लिए होती हैं महिलाएं: सुन्नी शिक्षाविद

तिरुवनंतपुरम: केरल के सुन्नी नेता कनथापुरम एपी अबूबकर मुस्लीयर ने विवादित टिप्पणी करते हुए लैंगिक समानता की संकल्पना को 'गैर-इस्लामी' करार दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं कभी पुरुषों के बराबर नहीं हो सकतीं, क्योंकि 'वे

Bhasha Bhasha
Updated on: November 29, 2015 8:41 IST
'बस बच्चे पैदा करने...- India TV Hindi
'बस बच्चे पैदा करने के लिए होती हैं महिलाएं'

तिरुवनंतपुरम: केरल के सुन्नी नेता कनथापुरम एपी अबूबकर मुस्लीयर ने विवादित टिप्पणी करते हुए लैंगिक समानता की संकल्पना को 'गैर-इस्लामी' करार दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं कभी पुरुषों के बराबर नहीं हो सकतीं, क्योंकि 'वे केवल बच्चे पैदा करने के लिए होती हैं।'

'ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलेमा' के प्रमुख मुस्लीयर ने कहा कि महिलाओं में मानसिक मजबूती और दुनिया को नियंत्रित करने की शक्ति नहीं होती, क्योंकि 'यह पुरुषों के हाथ में होती है।' उन्होंने कोझीकोड में 'मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन' के एक शिविर में कहा, 'लैंगिक समानता ऐसी चीज है जो कभी वास्तविकता में तब्दील होने वाली नहीं है। यह इस्लाम, मानवता के खिलाफ है और बौद्धिक रूप से गलत है।'

मुस्लीयर ने कहा, 'महिलाएं कभी पुरुषों के बराबर नहीं हो सकतीं। वे केवल बच्चे पैदा करने के लिए होती हैं। महिलाएं संकट की स्थितियों का सामना नहीं कर सकतीं।' उन्होंने पूछा कि क्या हृदय के हजारों सर्जनों में एक भी महिला है।

इससे पहले भी इस 76 वर्षीय इस्लामी शिक्षाविद ने हाल में चुनावों में महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षित सीटें 'बहुत ज्यादा' हैं, लेकिन विवाद खड़ा होने के बाद वह इससे पलट गए थे।

वहीं कॉलेजों में लड़के और लड़कियों के सीटें साझा करने की अनुमति पर जारी बहस के संदर्भ में मुस्लीयर ने कहा कि यह 'इस्लाम तथा संस्कृति को खराब करने के सुनियोजित अभियान का हिस्सा है।'

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement