Friday, April 26, 2024
Advertisement

बुजुर्ग मां-बाप के सामने RSS कार्यकर्ता की हत्या, 8 हिरासत में

कन्नूर (केरल): कन्नूर जिले के पापिनेसेरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 27 वर्षीय एक कार्यकर्ता की उसके बुजुर्ग माता पिता की आंखों के सामने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमले में

Bhasha Bhasha
Updated on: February 16, 2016 16:19 IST
sujit- India TV Hindi
sujit

कन्नूर (केरल): कन्नूर जिले के पापिनेसेरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 27 वर्षीय एक कार्यकर्ता की उसके बुजुर्ग माता पिता की आंखों के सामने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल सुजीत की कल रात अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।

हमलावर कल देर रात करीब साढे 11 बजे सुजीत के घर में घुसे। सुजीत के बुजुर्ग माता-पिता और एक भाई ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की और इस दौरान वे भी घायल हो गए।

हमले में कन्नूर जिला पंचायत के सदस्य वेणुगोपाल भी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है और जांच की जा रही है।

भाजपा ने इस हत्या के विरोध में कन्नूर, पापिनेसेरी और अझिकोड में हड़ताल का आह्वान किया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement