Thursday, March 28, 2024
Advertisement

वर्धा: सेना के आर्म्स डिपो में भीषण आग, 17 जले, 19 घायल

वर्धा में सेना के हथियार और गोला बारूद के डिपो में देर रात भीषण आग लग गई। आग में जलकर दो अफसर और 15 जवानों की मौत हो गई, जब्कि 19 लोग घायल हो गए।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: May 31, 2016 12:46 IST
vardha fire- India TV Hindi
vardha fire

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के वर्धा में सेना के हथियार और गोला बारूद के डिपो में देर रात भीषण आग लग गई। आग में जलकर दो अफसर और 15 जवानों की मौत हो गई, जब्कि 19 लोग घायल हो गए। आग की लपटें कई मीटर दूर से देखी गई। वर्धा में भारतीय सेना का सबसे बड़ा एम्युनेशन डिपो है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, महाराष्ट्र के पुलगांव स्थित केंद्रीय आयुध डिपो में आग लगने से लोगों के मारे जाने से दुखी हूं।

पुलगांव के सेंट्रल एम्युनेशन डिपो में लगी आग में अबतक मारे गए 17 लोगों में 2 अफसर और DSC के 15 जवान शामिल हैं। घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच एम्युनेशन डिपो में आग लगी थी। आग गोला-बारूद के मेन शेड में फैल गई, जिसके बाद अचानक गोला बारूद फटने लगे।

आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के गांवों को खाली करवा लिया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement