Saturday, April 20, 2024
Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई

नई दिल्ली: महिला हॉकी टीम ने रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है। हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफ़ाइनल्स में पांचवें स्थान पर आने के बाद महिला टीम से उम्मीद की जा रही थी कि वो

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Updated on: August 29, 2015 8:36 IST
भारतीय महिला हॉकी टीम...- India TV Hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई

नई दिल्ली: महिला हॉकी टीम ने रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है। हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफ़ाइनल्स में पांचवें स्थान पर आने के बाद महिला टीम से उम्मीद की जा रही थी कि वो ओलिंपिक के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी।

मशहूर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर और खेल दिवस के मौके पर महिला हॉकी के लिए इससे अच्छी खबर हो नहीं सकती।

यूरो हॉकी चैंपियनशिप में इंग्लैंड और हॉलैंड के फ़ाइनल में पहुंचने के साथ ही भारतीय टीम के लिए रास्ता खुल गया। ये दूसरी बार है जब भारतीय महिला टीम ने ओलिंपिक में खेलेगी।

इससे पहले 1980 में भारतीय महिला हॉकी टीम ओलिंपिक में खेली थी लेकिन तब उसने क्वालिफाई नहीं किया था, यह मौका भी इसलिए मिला था क्योंकि कुछ टीमें पुलऑउट कर गई थीं।

 

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement