Thursday, March 28, 2024
Advertisement

पुतिन ने तुर्की के खिलाफ प्रतिबंधों के आदेश दिए

अंकारा: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी सप्ताह तुर्की द्वारा रूस के एक लड़ाकू विमान को मार गिराये जाने के बाद आज तुर्की के खिलाफ प्रतिबंधों का आदेश दिया। आदेश से कुछ घंटे पहले ही

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: November 29, 2015 14:42 IST
पुतिन ने तुर्की के...- India TV Hindi
पुतिन ने तुर्की के खिलाफ प्रतिबंधों के आदेश दिए

अंकारा: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी सप्ताह तुर्की द्वारा रूस के एक लड़ाकू विमान को मार गिराये जाने के बाद आज तुर्की के खिलाफ प्रतिबंधों का आदेश दिया। आदेश से कुछ घंटे पहले ही तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तायिप ईदोगन ने घटना पर अफसोस जताते हुए कहा था कि उनका देश इस घटना से वाकई दुखी है और काश ऐसा नहीं होता।

पुतिन के आदेश में कुछ वस्तुओं पर पाबंदी शामिल है। हालांकि वस्तुओं का ब्योरा नहीं दिया गया है।

इससे पहले रूस ने शुक्रवार को तुर्की के साथ वीज़ा मुक्त व्यवस्था को भी रद्द कर दिया था।

तुर्की के राष्ट्रपति रचैप तैय्यप एर्दोआन ने इस मामले में माफी मांगने से तो इंकार कर दिया लेकिन कहा कि उन्हें इस हादसे पर अफ़सोस है और भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

हालांकि इन प्रतिबंधों का असर रूस पर भी पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही रूस के कृषि मंत्री ने कहा था कि तुर्की से आने वाला क़रीब 15 प्रतिशत सामान अभी तक नहीं पहुंचा है जिससे लोगों को मुश्किल हो रही है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement